फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुआ बीनने के विवाद में मारपीट, सात घायल

Sun, 10 Apr 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
इब्राहिमाबाद गांव में महुआ बीनने के विवाद में शनिवार की शाम दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कोठी में उपचार कराया गया। दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कोठी थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव में ग्राम समाज की जमीन पर महुआ के पेड़ लगे हैं। शनिवार को अनिल का नौ वर्षीय पुत्र कृष्णा महुआ बीनने गया था। इसी बीच वहां पहुंचे आसाराम पुत्र शिवरतन ने उसे डांट कर भगा दिया। कृष्णा रोते हुए घर पहुंचा और पूरी बात घर में बतायी।

शनिवार शाम को लगभग 7 बजे अनिल और आशाराम में उसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। जिसमें एक पक्ष से महादेव, रामविलास, अनिल दूसरे पक्ष   से आशाराम, राममिलन, तिलकराम, रामप्रकाश सहित सात लोग घायल हो गये पुलिस ने दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज कर सभी घायलों को सीएचसी कोठी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें