फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े में मिलीं अटल, मोदी और  योगी के पोस्टर छपी पत्रिकाएं

विज्ञापन
भाजपाइयों में आक्रोश - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

पूर्व प्रधान मंत्री अटल विहारी वाजपेई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर छपी पत्रिकाएं ब्लॉक परिसर में कूड़े के ढेर में पड़ी मिलीं। इस पर नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जानकारी एसडीएम को दी तो उन्होंने पोस्टर छपी पत्रिकाओं को वहां से हटवाने के निर्देश दिए।        

विज्ञापन



फतेहपुर ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को आगंनबाडी कार्यकर्ताओं का एक कार्यक्रम चल रहा था। वहीं सभागार के बगल में लगे कूड़े के ढेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेई व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर छपी पत्रिकाएं पड़ी हुई थी।

भाजपा नेता बालगोविंद अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ उधर से गुजर रहे थे और पत्रिकाओं को कूड़े के ढेर पर पड़ा देखा तो सूचना एसडीएम को दी। एसडीएम के तेवर देख ब्लॉक कर्मियों ने आनन फानन में कूड़े के ढेर से पोस्टर छपी पत्रिकाएं हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाई। एसडीएम ने कहा कि पोस्टरों छपी किताबों को सुरक्षित रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें