फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के पति को लूटा

Sat, 05 Aug 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
लूट का श‌िकार पीड़‌ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक से घर जा रहे प्रधानपति को तमंचा दिखाकर उनसे बीस हजार रुपये, मोबाइल फोन लूट लिए गए। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की दोपहर हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने वाले दो बाइकों पर सवार नकाबपोश चार बदमाश आसानी से भाग निकले। मामले की जानकारी पर सक्रिय हुई पुलिस बदमाशों का पता लगाने में लगी है।
विज्ञापन

 
कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के सिल्हौर गांव की प्रधान स्नेहलता तिवारी के पति अमरनाथ तिवारी शनिवार की दोपहर बाइक से भिटरिया जा रहे थे। तभी हैदरगढ़ मार्ग पर बहरेला डीह गांव के पास अमरनाथ तिवारी के पास किसी का फोन आया तो वह बाइक धीमी कर फोन पर बात करने लगे।

इस बीच पहुंचे दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने प्रधानपति को धमकाते हुए उनकी कनपटी पर तमंचा सटाकर पास रही बीस हजार रुपये की नकदी, मोबाइल फोन व पर्स लूट लिया। यही नहीं, बदमाशों ने बाइक की चाभी लेकर भाग निकले। बदमाशों के चुंगल से छूटने के बाद अमरनाथ पास के ग्रामीणों के पास पहुंचे जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर बदमाशों की तलाश की लेकिन पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि सभी बदमाश गमछे से मुंह ढंके थे जिससे उन्हें पहचान नहीं सके है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है। कोतवाल श्याम सुंदर पांडेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।  

रामसनेहीघाट पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के चलते क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद है। शनिवार को दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने एक बार फिर पुलिस सक्रियता की पोल खोल दिया है। बदमाशों पर अंकुश न लगा पाने पर स्थानीय लोगों में भी पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें