फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजी कर महिला के नाम पर ले लिया लोन

Sat, 24 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
Rupee Shimla
विज्ञापन
गांव की महिला से शौचालय का रुपया दिलाने के नाम लिए गए आधार कार्ड व पास बुक की फोटो कॉपी लगा निजी कंपनी से फाइनेंस करा बाइक लेकर युवक लापता हो गया है। तीन माह बाद कर्ज की जानकारी होने पर पीड़ित महिला ने जालसाजी करने वाले युवक समेत बाइक एजेंसी मालिक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। क्षेत्र में कई अन्य गरीबों के नाम पर जालसाजी कर निजी कंपनियों से बाइक व अन्य वाहन फाइनेंस कराए जाने की चर्चा है। 
विज्ञापन


कोतवाली के खरसतिया गांव निवासी गुड़िया पत्नी सुनील ने बताया गांव के हरिओम ने तीन माह पहले सरकारी योजना से शौचालय निर्माण के लिए परिवार का नाम चयनित होने की जानकारी दी थी। इसके बाद रुपया दिलाने हेतु आधार कार्ड व बैंक ऑफ इंडिया के खाते की पास बुक की फोटो कॉपी लेकर चला गया। परिवारीजन शौचालय का रुपया खाते में आने का इंतजार करते रहे थे तथा इस दौरान पूछने पर युवक शौचालय निर्माण संबधी सभी औपचारिकताएं पूरी होने की जानकारी देता रहा।

लेकिन बीती 21 सितंबर की शाम को इनके नाम से कस्बे की बजाज एजेंसी से फाइनेंस के माध्यम से बाइक निकाले जाने की जानकारी मिली। आधार व बैंक पास बुक की फोटो कॉपी देने के अलावा पीड़िता ने कहीं भी कोई हस्ताक्षर व अंगूठा निशान भी नहीं दिया इसके बाद भी बिना जानकारी दिए बाइक फाइनेंस कर दी गई। इस बाबत पूछने पर युवक शिकायत करने की धमकी देकर गांव से लापता हो गया है।
विज्ञापन


इन लोगों के अनुसार फाइनेंस कराई गई बजाज की एवेंजर बाइक की कीमत करीब एक लाख पंद्रह हजार बताई जा रही है तथा यह बाइक कभी गांव में लाई भी नहीं गई जिससे बाइक को बेंच कर गायब करने की आशंका जताई है।

कोतवाली पुलिस से गांव के हरिओम व एजेंसी मालिक संजीव गोयल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाल जेएल सोनकर ने कहा शिकायत की जांच कर आरोपियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें