फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठी कांड मेें सस्पेंड एसओ और दरोगा बहाल

Thu, 03 Sep 2015 10:44 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन एक तरफ जिले में कानून का राज स्थापित होने की बात कह रहा है तो दूूसरी तरफ कोठी कांड मेें सस्पेंड एसओ और दरोगा को चुपके से बहाल कर दिया। डीएम के सामने महिला द्वारा मरने से पूर्व दिए गए बयान के बाद भी मामले में आरोपियों के खिलाफ न तो 302 की धारा बढ़ाई गई न ही गिरफ्तारी हुई। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पुत्र से जबरन तहरीर लेकर एसओ व एसआई पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर किया था।
विज्ञापन


इस बीच मामला सीबीसीआईडी के सुपुर्द कर दिया गया और अब आरोपी एसओ व एसआई को कप्तान ने फिर बहाल कर दिया है। इससे पीड़ित परिवार व जिले के अन्य लोगों में आक्रोश है।
कोठी थाने में गत छह जुलाई को एक महिला को जला दिया गया था। महिला ने मृत्यु पूर्व डीएम के सामने दिए गए बयान में कहा कि उसे कोठी थाने में वहां के एसओ राय साहब यादव व एसआई अखिलेश राय ने जलाया और उसके साथ रेप का प्रयास भी किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में महिला के बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज न करके आरोपी एसओ व एसआई के खिलाफ महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की थी। इस घटना के बाद आरोपी एसओ व एसआई को एसपी अब्दुल हमीद ने निलंबित कर दिया। कुछ दिन बाद ही घटना की जांच सीबीसीआईडी के सुपुर्द कर दी गई। इस घटना के दो माह बाद ही एसपी ने आरोपी एसओ राय साहब यादव व एसआई अखिलेश राय को बहाल कर दिया है। इन दोनों को पुलिस लाइन में तैनात किया गया है।

पीड़ित परिवारीजनों में आक्रोश
महिला को जलाकर मारने आरोपी पुलिस कर्मियों को तफ्तीश पूरी होने से पहले ही बहाल करने से सवाल खड़े हो रहे हैं। बताते हैं कि आरोपी एसओ की प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी में अच्छी पकड़ के चलते ही एसपी ने उसे बहाल किया है। आरोपी की बहाली से मृतका के परिवारीजनों में काफी आक्रोश व्याप्त है।  

एसपी शुरू से आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों की बहाली से ये बात साबित हो गया कि जब तक कप्तान के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक जिले में पीड़ितों को न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है।
प्रियंका रावत, सांसद

सारा खेल पुलिस कप्तान का है। अभी न तो दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ धारा बढ़ी और न तो गिरफ्तारी हुई। शुरू से दोनों को बचाया जा रहा था। अभी मामले की जांच चल रही है। बिना आरोप मुक्त हुए बहाल करना न्याय के खिलाफ है। कप्तान के रहते जिले में कानून का राज नहीं हो सकता।
डॉ. पीएल पुनिया, सांसद

कोठी थाने में हुई घटना के मामले में आरोपी रहे तत्कालीन एसओ राय साहब यादव व एसआई अखिलेश राय को एसपी ने बहाल कर दिया है। इन दोनों को पुलिस लाइन मेें रिजर्व पुलिस फोर्स में रखा गया है और जरूरत के हिसाब से ड्यूटी करवाई जा रही है।
विज्ञापन

शफीक अहमद, एएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें