फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर उमरी जंगल में फेंका शव

Wed, 20 Sep 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 दस दिन पूर्व घर से लखनऊ जाने के लिए निकले युवक का शव उमरी जंगल में क्षत विक्षत पाया गया। बुधवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कंकाल हो चुके शव को बरामद किया। शव के पास से मिले आधार कार्ड व डीएल के आधार पर मृतक की पहचान नारायणपुर मीरापुर निवासी ओम प्रकार के रूप में हुई। ॉ
विज्ञापन


सूचना पर परिजनों ने अपने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर मीरपुर के निवासी ओम प्रकाश चौहान का छोटा पुत्र हरिओम (25) दिल्ली में रहकर सिलाई का कार्य करता था। बीते 1 सितंबर को हरिओम दिल्ली से अपने घर आया था, और 10 सितंबर से घर से लखनऊ जाने के लिए निकला था।

जिसके बाद बुधवार की सुबह क्षत-विक्षत हालत में नरकंकाल देवा क्षेत्र के ग्राम उमरी जंगल में ग्रामीणों ने देखी। जिसके बाद इस बारे में पुलिस को बताया गया। मौके पर पहुंचे एसओ धनंजय सिंह ने जांच शुरू की तो मृतक के कंकाल के पास से मिला आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान हो सकी। एसओ का कहना है कि कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

      
मृतक हरिओम के भाई शिवराज चौहान ने बताया कि दिल्ली में सिलाई का कार्य करने वाला उसका भाई हरीओम 20 दिन पूर्व घर आया था। गायब होने के 1 दिन पूर्व पड़ोस में रहने वाले उमाशंकर से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद उमाशंकर आदि लोगों ने उसके भाई की पिटाई की थी। इसी के बाद वह घर से अचानक लापता हो गया था।

भाई शिवराज ने बताया कि उनके भाई के शव के पास के कपड़ों में मिले आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि से उसकी शिनाख्त की गई है। इनके द्वारा उमाशंकर व उनके साथियों पर भाई की हत्या करने का शक जताया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें