फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की गला रेत कर हत्या प्रधान समेत चार पर मुकदमा

Fri, 25 May 2018 11:51 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घर के बाहर सो रहे दस वर्षीय बालक की हत्या कर दी गई। उसके बाद हत्याभियुक्त बालक के शव को गांव के किनारे स्थित तालाब के किनारे फेंक कर फरार हो गए। घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों के बयान दर्ज किए। उसके बाद पिता की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत चार के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को हिरासत में लिया है।        

विज्ञापन


     
मामला बड्डूपुर थाना क्षेत्र के परवरभारी गांव का है। यहां के निवासी भोला रावत का दस वर्षीय बेटा सत्येंद्र कुमार गुरूवार को घर के बाहर छप्पर के नीचे सोया हुआ था। शुक्रवार की सुबह बहन लवी अपनी चचेरी बहन के साथ शौच कर वापस लौटी तो भाई सत्येंद्र के न होने की जानकारी पिता भोला को दी। जिस पर परिवारीजनों ने तलाश शुुरू की तो घर से चार सौ मीटर की दूरी पर स्थित तालाब के किनारे ऊगी झाड़ियों के बीच खून से लथपथ सत्येंद्र का शव पड़ा मिला। बालक का गला रेतकर उसका पेट फाaड़ दिया था जिससे आंते बाहर निकल आई थी। वहीं चेहरे पर भी चोट के निशान थे।

मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मां के साथ बहन व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर बीपी यादव मौके पर पहुंचे और परिवारीजनों के बयान दर्ज किए। इस मामले में पिता भोला रावत की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान रामेश्वर समेत जयपाल, मुरली व निर्मल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। उसके बाद पुलिस ने नामजद हत्यारोपियों में जयपाल व निर्मल को हिरासत में लिया है। पिता का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान के इशारे पर उसके बेटे की हत्या की गई है। सीओ फतेहपुर अरविंद वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें