फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायरीनों से भरी बस पलटी, एक की मौत

Mon, 09 Oct 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच से देवा जा रही जायरीनों से भरी एक बस सोमवार सुबह शहर में देवा मार्ग ओवरब्रिज के पास पलट गई। इस हादसे में जहां बस के क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल हुए करीब 25 जायरीनों का जिला अस्पताल में इलाज करवाया गया है।  सोमवार भोर करीब 4.30 बजे शहर में देवा मार्ग ओवरब्रिज के पास जायरीनों का लेकर जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद बस में सवार जायरीनों की चीख, पुकार सुनकर पहुंची पुलिस ने आस पास के लोगों की मदद से सभी जायरीनों को बाहर निकलवाया लेकिन बस के नीचे दबने से क्लीनर पवन  शुक्ला (28) निवासी ग्राम सिकटिहा रमपुरवा थाना हल्दी जिला बहराइच की मौके पर ही मौत हो गई। \
जबकि घायल हुए जायरीनों में उमर, रज्जब अली, शमशाद, कलीमुननिशा, नूसनजहां, लल्लन निवासी ग्राम कोला थाना सैय्यदनगर बहराइच व शबीना, लतीफ, कुलसुम, मोनिस, इस्लामुद्दीन, शाकिर अली, मुन्नी, लल्लन, हामिद, गुलशन जहां,जैनब, नूरजहां,संतोष कुमार, शाकिरा आदि सभी निवासी ग्राम पहलादा थाना रुपईडिहा जनपद बहराइच का जिला अस्पताल में इलाज करवाया गया है।
विज्ञापन


मामूली चोट होने के चलते यह सब इलाज करा वापस चले गए है। कोतवाली प्रभारी परशुराम ओझा ने बताया कि बस चालक मुकेश निवासी रायपुर बहराइच के नींद आने से यह हादसा हुआ है। कहा सभी जायरीनों को मामूली चोट पहुंची थी वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें