फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 15 Mar 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी। मंगलवार को बंकी कस्बा निवासी आईटीआई के छात्र की मौत के बाद रोते बिलखते परिवारीजन व बदहवास हुई मां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली नगर के बंकी कस्बा निवासी आईटीआई में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छात्र ने फांसी किस बात के चलते लगाई, इसका कारण पता नहीं लग सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बा निवासी दानवीर रावत(20) पुत्र सरजू प्रसाद ने मंगलवार को अपने घर की छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक जब दानवीर घर से नहीं निकला तो परिवारीजनों ने उसका पता लगाना शुरू किया।

जिसके बाद देखा गया कि कमरे के अंदर दानवीर का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। परिवारीजनों ने आनन-फानन में दानवीर को फंदे से नीचे उतरवाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मोहल्ले के रहने वाले सभासद बैजनाथ चौरसिया ने बताया कि दानवीर जहांगीराबाद स्थित आईटीआई का छात्र था और बहुत ही मिलनसार था। छात्र के फांसी लगाने का कारण पता नहीं लग सका है। परिवारीजनोें ने भी इस मामले में किसी के खिलाफ पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन


कोतवाल रवींद्र सिंह का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें