फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में हुई थी रामसमुझ की हत्या

Sat, 16 Jan 2016 12:07 AM IST
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदखानपुर निवासी रामसमुझ की हत्या रास्ते के विवाद के चलते की गई थी। यह बात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चार हत्या आरोपियों ने कबूल किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या आरोपियों के पास से दो तमंचा व दो हथगोला भी बरामद किया है। आरोपियों को जेल भेजा दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात ग्राम सेमरी मांझा के पास से चारों को गिरफ्तार किया।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए हत्या आरोपियों में राकेश, दिनेश, मुकेश उर्फ सुग्गू व राजू पुत्रगण रामपाल रावत निवासी ग्राम सैदखानपुर थाना दरियाबाद हैं। पुलिस ने राकेश व दिनेश के पास से तमंचा व मुकेश व राजू के पास से एक-एक देशी बम भी बरामद किया।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि 12 जनवरी को दुखहरन रावत ने बताया कि गांव के ही रमेश, राकेश, दिनेश, मुकेश उर्फ सुग्गू व राजू पुत्रगण रामापाल ने उसके पिता रामसमुझ की गोली व देशी बम मारकर हत्या कर दी है। इस पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

इनमें से राकेश, दिनेश, मुकेश व राजू को गिरफ्तार किया गया है जबकि रमेश की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि रामसमुझ से रास्ते के विवाद के चलते दोनों पक्ष में जून में मारपीट हुई थी।
विज्ञापन


जिसमें रामसमुझ आदि ने रमेश का पैर तोड़ दिया था। इसके चलते रामसमुझ की हत्या की गई है। हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल को एसपी अब्दुल हमीद ने सम्मानित किया। उन्होंने टीम को पांच हजार रुपये नगद व प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें