फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में छेड़छाड़, धान व ट्रैक्टर ट्रॉली में लगाई आग

Thu, 24 Dec 2015 11:18 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बदोसराय कोतवाली के एक ग्राम में बुधवार की रात चुनावी रंजिश के चलते विरोधियों ने पहले युवती से अभद्रता की इसके बाद उसकी धान की बोरियों व ट्रैक्टर के टायर में आग लगा दी।
विज्ञापन


पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में की है।  बदोसराय कोतवाली के एक ग्राम निवासी एक व्यक्ति ने चुनाव लड़ा था। जिसके चलते इसरार, इकबाल, रिजवान, आमिर आदि रंजिश मान रहे हैं। प्रधान पद के उम्मीदवार रहे व्यक्ति की पुत्री बुधवार की शाम नित्यक्रिया के लिए गई थी। वापसी में रास्ते में गांव के इसरार, इकबाल, रिजवान, आमिर आदि ने उसे रोक किया और उससे छेड़छाड़ करने लगे।

किसी तरह वह घर पहुंची और उसने मामले की शिकायत घर में की। इसी बीच इसरार, इकबाल, रिजवान आदि ने युवती के यहां छप्पर के नीचे रखे धान व ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लगा दी। पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस में की है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें