फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में चले हथगोले, छह घायल

Wed, 02 Dec 2015 10:23 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी के चुनाव की रंजिश में बुधवार सुबह दो प्रधान पद दो प्रत्याशियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से चले हथगोला व ईंट, पत्थर की चपेट में आकर 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


मसौली थाना क्षेत्र के अईमावाजिदपुर गांव में बुधवार सुबह मौजूदा प्रधान व प्रत्याशी जैसीराम पाल और दूसरे प्रत्याशी मनोज यादव के समर्थकों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ते देख कुछ ही देर में दोनों पक्षों दर्जनों लोग इकठ्ठा हो गए और लाठी, डंडे लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। इसी बीच दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर हथगोला से हमला करना शुरू कर दिया।

 इससे वहां भगदड़ मच गई। इस घटना में दोनों पक्ष के जैसीराम, भाईलाल, किशोर, विंध्यवती, शत्रोहन व रामप्रवेश घायल हो गए। घटना के दौरान गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। हथगोला चलने की खबर से आनन-फानन मेें मसौली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मारपीट करने वाले आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


 पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सआदतगंज भेजा है। गांव में चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना के बाद लोगों में तनाव व्याप्त हो गया है इसको लेकर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों ने पहले ही पुलिस को चेताया था कि गांव मेें विवाद हो सकता है लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है यदि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो आज मारपीट की नौबत न पहुंचती।

दोनों पक्ष से करीब 12 लोगों के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गयश है। गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई दी गई है। 
- रायसिंह यादव, एसओ

वोट न देने पर जोत दी दस बिस्वा बरसीम
ग्राम उमरी मजरे सिंगहा में बुधवार सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने एक महिला की दस बिस्वा में लगी बरसीम जोत दी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी मजरे सिंगहा निवासी रामरानी पत्नी भल्लर ने बताया कि पंचायत के साकेत व सनद कुमार प्रधानी का चुनाव लड़ रहे थे। पुराने विवाद के चलते सदन कुमार की जगह उसने साकेत को वोट दिया था। जिससे नाराज होकर सनद कुमार के भाई सर्वेश ने बुुधवार की सुबह खेत में लगा दस बिस्वा बरसीम की फसल जोत दी। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर वह सभी मारपीट पर आमादा थे। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस में की। पुलिस पुरानी रंजिश में में विवाद बता रही है।

साड़ी व कंबल बांटने में 6 लोगों पर दर्ज की रिपोर्ट
प्रधानी का चुनाव जीतने के लिए दावेदारों द्वारा तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे है। सिद्धौर ब्लाक के सरसा ग्राम पंचायत में पुलिस ने प्रधान पद के एक प्रत्याशी को गांव में साड़ी व कंबल बांटते हुए पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में प्रधान पद की महिला प्रत्याशी समेत 6 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।

सिद्धौर ब्लाक में ग्राम पंचायत सरसा में अंकिता सिंह पत्नी विवेक सिंह प्रधान पद की प्रत्याशी हैं। मंगलवार की रात गांव के कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि प्रधान प्रत्याशी अंकिता सिंह द्वारा गांव में लोगों को वोट देने के नाम पर साड़ी व कंबल बांटा जा रहा है। इस बीच पहुंचे कोठी एसओ वकील सिंह यादव ने मौके से दस साड़ी व दस कंबल भी बरामद किए है। एसओ ने बताया कि प्रधान पद प्रत्याशी उनके पति समेत 6 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें