फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग

Mon, 14 Mar 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरिहा गांव में रविवार रात एक घर में मंडप में रखे चिराग से आग लग गई। इससे घर का पूरा सामान जल गया। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने फायर स्टेशन में खबर देने की कोशिश की मगर फोन नहीं उठा। अग्निकांड में करीब दो लाख रुपये की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के बबुरिहा गांव में शिवप्रसाद के बेटे अशोक की शादी सफदरगंज क्षेत्र में 11 मार्च को हुई थी। शादी के लिए घर के अंदर फूस का मंडप बनाया गया था। जहां पूजन के लिए चिराग जलाया गया था।

पास ही अशोक की मां जगराना सो रही थी। रविवार रात करीब एक बजे चिराग से मंडप में आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते आग पूरे घर मेें फैल गई।

परिवार के लोग जान बचाकर घर से बाहर भागे। इसी बीच गांव में बिजली भी गुल हो गई। ग्रामीणों बाल्टी से पानी डालकर दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने अग्निकांड की जानकारी देने के लिए फायर स्टेशन फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि अग्निकांड में  करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। परिवार के लोगों के पास तन के कपड़ों के अलावा घर में कुछ भी नहीं बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें