फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला

Mon, 14 Mar 2016 11:40 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के हाइवे रोड पर ग्राम करमपुर के पास अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। वह लघुशंका के लिए बस से उतरा था। हादसे में घायल युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ततारपुर निवासी राजेंद्र उर्फ रामू (32) पुत्र रामू कानपुर रेलवे स्टेशन की मेस में काम करता था। रविवार रात वह बस से औरैया आ रहा था। जैसे ही वह हाइवे रोड ग्राम करमपुर के पास राजेंद्र लघुशंका के लिए उतरा। तभी इटावा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा होते देख घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में राजेंद्र की मौत की सूचना से उसके घर में कोहराम मच गया। मृतक का एक पांच वर्षीय पुत्र है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें