फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि पर हथगोला से हमला, बाल बाल बचे

Sun, 17 Jul 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
प्रधान प्रतिनिधि पर हथगोला से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बेरिया गांव में रविवार की शाम दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक पक्ष के द्वारा ग्राम प्रधान प्रतिनिध पर हथगोला से हमला कर दिया गया। इस घटना में प्रधान प्रतिनिधि बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


वहीं दोनों पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के बेरिया गांव के प्रधान प्रतिनिधि चांदबाबू रविवार की शाम पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे तभी उन पर किसी ने हथगोला से हमला बोल दिया। प्रधान प्रतिनिधि इस हमले में बाल-बाल बच गए।

इनका आरोप है कि गांव के ही शब्बीर, मोबीन, शंहशाह आदि ने हमला किया है। प्रधान प्रतिनिध ने बताया कि ग्र्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर यह विवाद हुआ है। वहीं इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद जैतून बानो, कलीम, अनवारी, कैसर व फिरोज बानों को चोट पहुंची हैं।
विज्ञापन


वाद की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। एसओ वकील सिंह यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें