फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद प्रत्याशी पर हथगोला से हमला

Wed, 25 Nov 2015 10:29 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते एक प्रधान पद प्रत्याशी व उसके साथी पर ताबड़तोड़ पांच हथगोले फेंक जान से मारने का प्रयास किया गया है। हालांकि इस हमले में प्रधान पद प्रत्याशी व उसका साथी बाल-बाल बच गये। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मसौली थाना क्षेत्र के पूरेजबर गांव के प्रधान पद के दावेदार विजय कुमार वर्मा (25) गांव के ही अपने साथी रामकरन वर्मा के साथ मंगलवार देर रात बाइक से गांव के मजरे पूरेभगई गांव में चुनाव प्रचार करने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। अभी यह लोग पूरेजबर गांव के बाहर पहुंचे ही थे कि तभी पहले से ही घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ पांच हथगोले फेंककर प्रधान पद दावेदार व उसके साथी पर हमला बोल दिया।

 इस दौरान दो हथगोला दगे, लेकिन प्रधान पद दावेदार व उसके साथी को चोट नहीं पहुंची। हथगोला दगने की आवाज सुनकर गांव के ग्रामीण भी दौड़ पड़े जिसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घटना के बाद थाने पहुंचे पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पांच हथगोला फेंके, दो में हुआ विस्फोट
प्रधान पद दावेदार पर हमला करने वाले बदमाशों ने पांच हथगोला फेंके। इस दौरान सिर्फ दो हथगोला ही दगे जबकि तीन में फायर ही नहीं हो सकी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन हथगोला भी बरामद किया है। वहीं घटना के दौरान प्रधान पद दावेदार बाइक छोड़कर बचाओ बचाओ की आवाज लगाते हुए गांव की ओर भाग निकला जिसके बाद ग्रामीणों के आने से ग्रामीण दौड़े तब जाकर उसकी जान बच सकी है। पीड़ित का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते उसके ऊपर यह हमला किया गया है लेकिन उसने किसी के खिलाफ नामजद शिकायत पुलिस से नहीं की है। इस घटना के बाद गांव में दो पक्षों में आक्रोश भी व्याप्त हो गया है।

पूरेजबर गांव में प्रधान पद के एक दावेदार व उसके साथी पर कुछ लोगों ने हथगोला से हमला किया था। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर जांच पड़ताल की है। इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

- रायसिंह यादव, थानाध्यक्ष मसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें