फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख कक्ष के आड़े  आ रहा था पेड़, कटवा दिया

Sat, 12 May 2018 12:23 AM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

देवा(बाराबंकी)। स्थानीय विकास खंड कार्यालय परिसर में लगे एक नीम के पेड़ को विभागीय लोगों ने नियम विरुद्ध तरीके से देर शाम कटवा डाला। मामला चर्चा में आने के बाद विभागीय लोग पेड़ काटने की अनुमति होने की बात करते रहे जबकि वन विभाग ने पेड़ कटान को गलत बताया है। 


मामला विकास खंड देवा परिसर का है। यहां पर वर्तमान में ब्लॉक प्रमुख कक्ष में निर्माण कार्य चल रहा है। बताते हैं कि शुक्रवार की देर शाम ब्लॉक प्रमुख कक्ष के समीप लगे एक नीम के पेड़ को महज इसलिए काट डाला गया कि उस पेड़ की वजह से ब्लॉक प्रमुख कक्ष की शोभा प्रभावित हो रही थी। यह मामला जब चर्चा में आया तो ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी बगले झांकते नजर आए। इस संबंध में जब संयुक्त खंड विकास अधिकारी मोहम्मद राजिद से जानकारी चाही गई तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर वन रेंज देवा के वन दरोगा सुभाष श्रीवास्तव ने बताया कि देवा ब्लॉक परिसर में लगे हरे दो पेड़ के मूल्यांकन का पत्र खंड विकास कार्यालय से आया था जिस पर पेड़ों का मूल्यांकन कर दिया गया था। लेकिन नियमानुसार वन विभाग की मौजूदगी में सरकारी संपत्ति वाले इन पेड़ों की नीलामी होनी चाहिए थी। यदि पेड़ काटे गए हैं तो यह गलत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें