फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने हाईवे पर की तोड़फोड़, पुलिस से हाथापाई

Sat, 12 May 2018 12:20 AM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इलाहाबाद में शुक्रवार को वकील की हत्या परे गुस्साए वकीलों ने हाईवे जाम कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान एक वाहन का शीशा तोड़ बाइकों को क्षतिग्रस्त करने के बाद लोगों की पिटाई भी की। बचाव में आई पुलिस से भी हाथापाई से नहीं चूके। काफी देर तक चले हंगामे पर काबू पाने के लिए एसडीएम सदर और सीओ सिटी कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया था। वकील सुरक्षा की मांग और कानून व्यवस्था को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। इस बीच जिला बार एसोशिएसन के जिलाध्यक्ष हरीश अग्निहोत्री की अगुवाई में पदाधिकारी व वकीलों ने जिला जज और डीएम को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन



शुक्रवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम तहत जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश अग्निहोत्री के नेतृत्व में वकीलों ने एक जुलूस निकाल पहले सभी कोर्ट में जाकर काम-काज ठप करा चीफ जस्टिस हाई कोर्ट के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला जज को सौंपा। उसके बाद वकीलों का जुलूस कलेक्ट्रेट कार्यालय में डीएम को ज्ञापन देने जा रहा था। इसी बीच कुछ वकील प्रदर्शन करते हुए स्टेट बैंक के सामने हाईवे पर ट्रैफिक रोककर कर बवाल करने लगे।

इस दौरान सड़क के दोनों किनारों पर लगी होर्डिंग तोड़कर उनमें आग लगा दी गई। उधर से गुजर रहे लोगों की पिटाई कर उनके दोपहिया वाहन भी तोड़ दिए गए। स्थिति बिगड़ती देख एसडीएम सदर सुशील प्रताप सिंह और सीओ सुशील कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला। प्रदर्शन कारी मृत वकील के परिवारीजनों को नौकरी व पचास लाख मुआवजे की मांग कर रहे थे। ज्ञापन सौंपने वालों में बार एसोसिएशन के महामंत्री हिसाल बारी किदवाई, योगेन्द्र प्रसाद वर्मा, कौशल किशोर त्रिपाठी, सुरेन्द्र प्रताप सिह बब्बन, जगतबहादुर सिंह, रमनलाल द्विवेदी, नरेन्द्र वर्मा, सीबी सिंह, प्रदीप सिंह, शिवकुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें