विधानसभा चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन के मामले में पीस पार्टी के प्रत्याशी व भाजपा के पूर्व एमएलसी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही पुलिस ने एक वाहन को भी पकड़कर सीज किया है।
जहांगीराबाद पुलिस ने सोमवार को भाजपा के पूर्व एमएलसी हरगोबिंद सिंह व पीस पार्टी के सदर विधानसभा से प्रत्याशी अर्जुन सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। इन दोनों नेताओं के पोस्टर व बैनर खंभों में लगे होने से यह कार्रवाई हुई है।
वहीं जैदपुर व सफदरगंज थाने में भी दो मामले दर्ज होने के साथ ही एक वाहन से नीली बत्ती उतरवाकर एक अन्य वाहन को सीज किया गया है। बताते चलें कि लगातार तीसरे दिन भाजपा के हरगोविंद सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का यह तीसरा मामला दर्ज हुआ है।