फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब के विवाद को लेकर मारपीट चार लोग जख्मी

Sat, 11 Jun 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
तालाब के विवाद को लेकर बंकी नगर पंचायत अध्यक्ष के देवर ने करीब दो दर्जन साथियों के साथ मंझपुरवा निवासी सुरेश यादव के घर हमला बोल दिया। सुरेश यादव का आरोप है कि शुक्रवार की देर शाम बंकी नगर पंचायत अध्यक्ष अंशू सिंह के देवर अमरजीत ने अपने साथियों कल्लू, श्यामू समेत करीब दो दर्जन साथियोें के साथ घर पर हमला बोल दिया। और घर में घुसकर पुत्री रूबी यादव (17), सोनू यादव (18) व पत्नी रेश्मा   (40) की लाठी डंडो से पिटाई कर दी। बचाने दौड़े सुरेश यादव की भी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन



पिटाई कर तालाब के विवाद से दूर रहने की धमकी देते हुए चले गए। मामले की जानकारी पर पहुंचे सभासद अजीत झा, बैजनाथ, संतोष, राम नरेश ने चारों घायलों को घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चारों घायलों को भर्ती कर लिया गया। रूबी और सोनू अचेत अवस्था में हैं। रेश्मा और सुरेश के शरीर में कई जगह चोटें आई है जिनका उपचार चल रहा है। कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि घायलोें का चिकित्सीय परीक्षण व उपचार कराया जा रहा है। मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें