फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ का शव मिला, हत्या की आशंका

Tue, 06 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख इलाके में चिनहट-लखनऊ मार्ग पर सोमवार की सुबह एक अधेड़ का शव बरामद हुआ है। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।  
विज्ञापन


चिनहट मार्ग पर सरायमिही गांव के पास सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा था। यहां से निकल रहे ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है।

प्रभारी एसओ बृजेंद्र नाथ यादव ने बताया कि तो मृतक की उम्र करीब 45 साल है। वह काली बनियान व नीले रंग की नेकर पहने हुए है। मृतक के गले, पेट और पैरों में खरोंच व चोट जैसे कई निशान मिले हैं जिससे उसकी हत्या कर शव फेंकने की आशंका है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है। उसने शव को पीएम के लिए भेजा है। सीओ सदर श्रीपाल यादव ने बताया कि मृतक किसी ईंट भट्टे पर काम करने वाला लग रहा है। मौके पर देखने से लगता है कि किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है। कहा कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें