फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का सड़ा शव

Tue, 20 Jun 2017 11:13 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
मरने वाले युवक के परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक युवक का शव उसी के घर के बंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। मंगलवार की दोपहर जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। शव करीब तीन दिन पुराना होने के कारण काफी सड़ चुका था।              
विज्ञापन


थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र ग्राम टिकरा मजरे कुरलवा गांव निवासी लालजी उर्फ लल्ला (30) का शव मंगलवार को उसी के घर के कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला है। इसकी जानकारी तब हुई जब ग्रामीणों को बदबू आने लगी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ शव उतार पोस्टामार्टम को भेजा।

ग्रामीणों ने बताया तीन, चार दिनों से लल्ला नजर नहीं आ रहा था। पुलिस के अनुसार मृतक का नशे का आदी होने के चलते विवाह नहीं हुआ था और वह अपनी मां लीलावती के साथ रहता था। बेटे से विवाद के चलते मां लीलावती रिश्तेदारी में चली गयी, जिसके चलते युवक घर में अकेले रह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें