फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसएल विशेषज्ञों ने मौके से जुटाए साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)।
कपाहड़ा में बुजुर्ग की निर्मम हत्या के मामले में एफएसएल के विशेषज्ञों ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्यों को एकत्रित किया। एफएसएल के निदेशक अरुण शर्मा भी मौजूद रहे। उनके साथ डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार भी थे। इसके साथ ही पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए दराट को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद पेरापिट से नीचे फेंक दिया था। आरोपी को अदालत ने 23 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस जांच में युवक बार-बार यह कहकर रहा है कि वह पूर्व शिक्षक को मारने के इरादे से घर में आया था। हालांकि गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला के बयान दर्ज होने के बाद ही मामले की असली वजह पता चल पाएगी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनिल शर्मा की अदालत में पेश किया गया। यहां से आरोपी को 23 जून तक के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम पंचायत कपाहड़ा के गांव कपाहड़ा में 75 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक की निर्मम हत्या कर दी गई थी। जबकि बचाव में आई उनकी पत्नी को भी आरोपी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी 18 वर्षीय युवक मनु पुत्र जगन्नाथ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जमा 2 की परीक्षा मेडिकल विषय में पास की है। आरोपी के इस निर्मम हत्याकांड को अंजाम देने के पीछे की वजह को जानने के लिए न केवल आरोपी से पूछताछ की जा रही है बल्कि अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी का मृतक के घर करीब पांच वर्षों से आना जाना था। वहीं घायल महिला पत्नी फूला देवी की हालत स्थिर बनी हुई है, उनका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया आरोपी को 23 जून तक पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की छानबीन कर रही है। वहीं उन्होंने बताया कि आरोपी के बताए स्थान पर से पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया हथियार भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें