फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए साले को मार डाला

Mon, 28 Dec 2015 11:09 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बगल पड़ी हाते की जमीन के लिए एक ग्रामीण ने अपने साले को लाठियों से पीटकर मार डाला। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के परिवारीजनों ने हत्या आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के लिए शव रखकर प्रदर्शन किया जिसके बाद पहुंचे एएसपी व सीओ ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया है।
विज्ञापन


घुंघटेर थानाक्षेत्र के ददेरा गांव में सोमवार की सुबह घर के बगल हाता की जमीन को देकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इसमें रामसरन ने अपने साले अनिल यादव(25) पुत्र रामलखन यादव को लाठियों से जमकर पीटा जिससे वह मरणासन्न हो गया। मारपीट में एक पक्ष से रामसरन, रामशंकर, रामसेवक, रामसुमिरन व रमाकांत घायल हुए हैं तो दूसरे पक्ष से इस घटना में अनिल यादव, पुत्र रामलखन यादव, इनका भाई सुनील, मां शांति देवी व बहन उर्मिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को पुलिस ने सीएचसी घुंघटेर पहुंचाया जहां पर अनिल की हालत गंभीर होने के चलते उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही अनिल ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य घायलों का सीएचसी में ही इलाज करवाया गया है।

वहीं इस मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के लिए सोमवार की शाम युवक का शव गांव पहुंचने से पहले ही परिवारीजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। घुंघटेर सीएचसी के बाहर बाबागंज-टिकैतगंज मार्ग जामकर प्रदर्शन कर रहे मृतक के परिवारीजन व ग्रामीण पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की भी मांग कर रहे थे। एएसपी ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराते ही मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें