फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस लीकेज से लगी आग में तीन घर जले

Mon, 15 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट के बेलहा गांव में रविवार शाम गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग से तीन घर जल गए। अग्निकांड में एक बच्ची समेत चार लोग झुलस गए। ग्रामीणों एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। परिवारीजनों ने झुलसे लोगों को सीएचसी बनीकोडर पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने चारों लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के ग्राम बेलहा निवासी भारत रविवार को नया गैस चूल्हा व सिलेंडर लेकर आए थे। शाम करीब पांच बजे नया चूल्हा जलाने के दौरान गैस रिसाव से घर में आग लग गई। सिलेंडर से निकलीं लपटें इतनी तेज थीं, कि देखते ही देखते पूरा घर धू-धूकर जलने लगा।

लपटों ने भारत के पड़ोसी शिवराम व रामकुमार के घर को भी चपेट में ले लिया। घरेलू सामान बाहर निकालने की कोशिश में भारत की पत्नी रामलली (30), पुत्री रोहिनी (4), राम अवध व जयकरन जायसवाल झुलस गए। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। मगर तब तक तीनों घर पूरी तरह से जल गए। तीनों घरों में कपड़े, अनाज, बर्तन समेत पूरा घरेलू सामान जल गया।
विज्ञापन


झुलसे चारों लोगों को परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से बनीकोडर सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इन सभी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

परिवारीजनों ने बताया कि भारत रविवार को नया चूल्हा व गैस सिलेंडर लेकर आए थे। उन्होंने शाम को चूल्हा जलाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं जला। जिस पर भारत महाराजगंज ग्राम निवासी जयकरन जायसवाल को बुलाकर लाए और चूल्हा जलाने लगे। सिलेंडर में लीकेज से घर में गैस भरी थी। ऐसे में जयकरन ने जैसे ही माचिस जलाई पूरा घर धू-धूकर जलने लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें