फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसे युवक की मौत

Tue, 12 Apr 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिन पूर्व आग में झुलसे युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। विवादित भूमि से राजस्व व पुलिस कर्मियों द्वारा कब्जा हटाने के चलते युवक ने केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली थी। उसकी मृत्यु की सूचना पर तनाव की आशंका को देखते हुए कस्बे में पुलिस बल तैनात किया गया।  
विज्ञापन


कस्बा में मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी यासीन (45) ने गत छह अप्रैल को केरोसिन छिड़क कर आग लगा थी। यासीन की मां हबीबुल निशा का अपने भाई इस्माइल से आबादी की भूमि विवाद चल रहा है। एक मार्च को एसडीएम कोर्ट ने भूमि को कुर्क कर सरकारी कब्जे में रखने का आदेश दिया था।

पुलिस व राजस्वकर्मी कब्जा हटवाने पहुंचे और विरोध करने पर  हबीबुल निशा व भाई गुच्चर को गिरफ्त में ले लिया। इससे क्षुब्ध यासीन ने केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। उपचार के दौरान लखनऊ में उसकी मौत हो गई है। इसको लेकर तनाव को देखते हुए शाम को कस्बे में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। एसडीएम सुल्तान अशरफ ने भी हालात की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें