फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के प्रयास के दोनों आरोपी जेल गए

Tue, 12 Apr 2016 11:36 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पटहेरवा। समउर बाजार में सराफा कारोबारी की दुकान में बीते सोमवार को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के मामले में लोगों के प्रयास से पकड़े गए दो युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।  पटहेरवा थानाक्षेत्र के समउर बाजार में बीते सोमवार को दोपहर बाद करीब दो बजे दो बाइक पर सवार चार युवकों ने सराफा की दुकान में लूट का प्रयास किया था।
विज्ञापन


दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दो युवकों को घेरकर पकड़ लिया था। जबकि दो युवक मौके से भाग गए थे। पकड़े गए युवकों को लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया था। पकड़े गए युवकों के पास से दो तमंचे भी बरामद हुए थे। समउर बाजार में सोमवार को हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

दुकानदार ओमप्रकाश गुप्ता की ओर से सोमवार की देर शाम को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पकड़े गए बदमाश देवेंद्र सिंह निवासी ग्राम बिंदवालियां थाना कसया, सुधीर कुशवाहा ग्राम लक्ष्मीपुर बाबू थाना पटहेरवा और मौके से भागे हुए उनके साथी अजय गिरि ग्राम महुआपाटन थाना तरकुलवा, राहुल सिंह ग्राम बिंदवलिया थाना कसया के खिलाफ  लूट के प्रयास का मामला दर्ज कर पकड़े गए दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया। हालांकि घटना के समय दुकानदार ने एक सोने की हार की लूट की बात कही थी और यह भी बताया था मौके से भागा
विज्ञापन


बदमाश लूट का हार अपने साथ लेते गए है। लेकिन पुलिस को दिए गए तहरीर में दुकानदार ने केवल असलहे के बल पर लूट के प्रयास की ही तहरीर दी। इस संबंध में एसओ जितेंद्र यादव ने बताया की पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ लूट का प्रयास, 25 आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में नामजद केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें