पैकोली गांव के समीप जली पड़ी कार।
- फोटो : अमर उजाला
वध प्रतिबंधित मवेशी का मांस लेकर जा रहे सेंट्रो कार सवार तस्करों ने पेट्रोल डालकर कार जला दी। सोमवार की सुबह ग्रामीणों कार में लगी आग को देखा तो उसे बुझाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मांस का नमूना जांच के लिए सील कर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लोनीकटरा थाना क्षेत्र में सोमवार की भोर में मंझूपुर मोधूपुर ग्राम संपर्क मार्ग पर शिवनाम की ओर से तेज गति से जा रही सेंट्रो कार पैकौली गांव इस दौरान कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। सुबह गांव के युवकों ने कार जलती देखी तो यहां मौजूद बाइक सवार दो लोग फरार हो गए।
ग्रामीणों ने कार की आग को बुझाकर घटना की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों के मुताबिक कार में प्रतिबंधित मवेशियों का कई क्विंटल मांस लदा होने से तस्कर आग लगाकर फरार हुए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक बीपी यादव ने बताया कार पर वनरोज का मांस ले जाया जा रहा था। रिपोर्ट दर्ज कर नमूना जांच के लिए सील कर मांस नष्ट कराया गया है।