फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र के झगड़े में बंदूक से चली गोली, पिता की मौत

Sun, 11 Jun 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बंधौली में शनिवार की देर रात को पिता-पुत्र में कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इस बीच पिता बंदूक लेकर आ गए। जिसके चलते छीना-झपटी में अचानक बंदूक से फायर हो गई। और गोली सीधे पिता को लग गई।
विज्ञापन


आननफानन उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पुत्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।      

थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के बंधौली गांव निवासी राकेश वर्मा (52) शनिवार की रात शराब के नशे में अपने घर पहुंचे थे। इस बीच राकेश का उनके बेटे आकाश वर्मा व पत्नी सियावती के बीच झगड़ा शुरू हो गया। एसओ जहांगीराबाद अशोक कुमार के मुताबिक बेटे से झगड़ने के दौरान राकेश घर के अंदर गए और अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर बाहर आ गए।
विज्ञापन


जिसके बाद पत्नी व बेटे ने उनसे बंदूक छीन ली और घर मेें रख आए। जिसके बाद राकेश दोबारा झगड़ते हुए कमरे से फिर बंदूक बाहर ले आए और फायर करने की तैयारी करने लगे।

यह देख बेटा आकाश पिता से बंदूक छीनने का प्रयास करने लगा। इतने में गोली चलने से राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राकेश वर्मा के दो बेटे आकाश वर्मा व आशीष वर्मा हैं। परिवारीजनों ने आननफानन राकेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
ग्रामीणों की मानें तो राकेश खेती किसानी का काम करते थे। । एसओ अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के दूसरे बेटे आशीष की तहरीर पर बड़े बेटे आकाश वर्मा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पुत्र को हिरासत में लिया है। एसओ ने कहा पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें