फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारकर पकड़ी एक बोरी दवाएं

Thu, 28 Apr 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जांच में पता चला है कि दवाई को खासतौर पर नशे के लिए ही बनाया गया था।
विज्ञापन
अवैध रूप से संचालित हो रहे बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर और क्लीनिक पर बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने टीम के साथ छापा मारकर एक बोरी दवाई बरामद की। टीम ने दवाइयों का नमूना भी भरा। इसे जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन


मसौली ब्लॉक के न्योला करसंडा चौराहे पर अमर सिंह वर्मा बिना लाइसेंस के अवैध रूप से क्लीनिक के साथ ही मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहे थे। बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर ओम प्रकाश यादव ने टीम के साथ पहुंच कर छापेमारी की।     क्लीनिक से 25 हजार रुपये की एक बोरी दवाइयां के साथ ही सिरिंज, ग्लूकोज, ड्रिप आदि बरामद हुआ। इन्हें सील कर दिया गया। साथ ही मिली अल्प्रासेफ व लोपोस्ट्रेप टेबलेट का नमूना भी भरा गया। टेबलेट के नमूने को जांच के लिए लैब भेजा गया है। टीम के पहुंचते ही झोलाछाप भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
  ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि झोलाछाप बिना लाइसेंस के क्लीनिक के साथ मेडिकल स्टोर का भी संचालन कर रहा था। छापेमारी मेें 25 हजार रुपये की दवाई, सीरिंज, ग्लूकोज आदि बरामद कर दवाइयों के नमूने भी भरे गए हैं। कार्रवाई के लिए एडी फैजाबाद न्यायालय में मुकदमा दायर किया जाएगा, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें