फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा-भांजे को पीटकर नगदी-जेवर लूटे

Thu, 28 Apr 2016 12:07 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
लूट का शिकार भांजा गोविंद - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मुरादगंज रोड स्थित गदनपुर बंबा के पास दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने मामा-भांजे की पिटाई कर दी। उनके पास रखे 70 हजार रुपये और जेवरात लूट कर वह फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में मामले की तहरीर दी है। वहीं दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से कस्बावासियों में दहशत व्याप्त है। कस्बावासियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


कानपुर देहात जिले के बिल्हौर थाना के गांव मुरादनगर निवासी गोविंद पुत्र सतीश कुमार बाइक से अपने मामा कुलदीप पुत्र हीरालाल के साथ मंगलवार अजीतमल के चपटा गांव आया था। गोविंद ने बताया कि उसने अपनी बहन की शा्दी के लिए कर्जा लिया था। जिसे चुकाने के लिए 70 हजार रुपये लेने अपनी ससुराल चपटा गांव आया था। बुधवार सुबह वह अपने मामा कुलदीप के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह फफूंद-मुरादगंज रोड स्थित गांव गदनपुर बंबा के पास पहुंचे पीछे से अपाचे बाइक सवार तीन बदमाश आए।

उन्होंने मामा-भांजे की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। बदमाशों ने दोनों की पिटाई कर बैग में रखे 70 हजार रुपये और जेवरात लूट लिए। घटना के बाद बदमाश पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने थाने में मामले की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें