फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गिरा हाईटेंशन तार, किसान की मौत

Sun, 30 Apr 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
किसान की मौत पर रोते पत्नी व बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव में रविवार सुबह खेत में गिरे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने पावर हाउस चंदौली व थाने में सूचना दी। इसके बाद भी करीब 20 मिनट तक विद्युत आपूर्ति बंद नहीं की गई। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों का आक्रोश देख बिना पंचनामा भरे ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


जहांगीराबाद के ग्राम बंधौली निवासी किसान राम कैलाश (35) पुत्र छन्नूलाल रविवार सुबह छह बजे अतरोरा गांव में पॉलीटेक्निक के पास खेत में मेंथा की गोड़ाई करने गया था। दो बीघा का ये खेत उसने गांव के ही शिवशंकर रावत से बटाई पर लिया था। इस खेत के ऊपर से ही हाईटेंशन लाइन गुजरी है। राम कैलाश जब खेत में काम कर रहा था, तभी अचानक हाईटेंशन लाइन में तेज आवाज के साथ स्पार्किंग होने लगी।

इस पर आसपास के खेतों में काम कर रहे दुर्गेश, उमेश, मायादेवी, कल्लू आदि के साथ ही राम कैलाश भी खेत से सड़क की ओर भागा। मगर तभी हाईटेंशन तार टूटकर राम कैलाश के खेत के चारों ओर लगे कंटीले तार पर गिर गया। इससे कंटीले तार में करंट उतर आया और उसकी चपेट में आने से राम कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चंदौली पावर हाउस व पुलिस को दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सूचना के 20 मिनट बाद तक तार में करंट दौड़ता रहा और राम कैलाश उसी में चिपका रहा। सूचना पर पहुंचे भाकियू के प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह ने पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों को फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। किसानों को आक्रोशित देख मौके पर पहुंची पुलिस ने शव जिला        अस्पताल पहुंचा दिया। जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

उधर, राम कैलाश की पत्नी उर्मिला को जैसे ही पति की मौत की खबर मिली वह बदहवास होकर गिर गई। राम कैलाश के परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्रियां काजल (6), मंजलू (4) कोमल (3) और पुत्र लकी (1) है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें