फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-ट्रक की भिड़ंत में चालक की गई जान

Thu, 14 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस व ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ मार्ग पर छबील चौकी के निकट वाराणसी जा रही कैंट डिपो की बस विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बस चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल परिचालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बस में सवार कुछ यात्रियों को भी हल्की फुल्की चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज कर बस व ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं लोनी पुल पर पिकअप के पलटने से घायल चालक को गंभीर अवस्था में लखनऊ भेजा गया है। 

बुधवार की रात को कैंट डिपो की बस लखनऊ से सवारी लेकर वाराणसी को जा रही थी। राजमार्ग पर लोनीकटरा के छबील चौकी के निकट विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में बस चालक जौनपुर के थाना जालालपुर के उत्तम नगर निवासी जयप्रकाश (45) पुत्र धनराज की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन


बस के परिचालक जौनपुर के चंदवक के बरौई गांव के शरद कुमार मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत बस चालक के शव को कब्जे में लेकर घायल परिचालक को सीएचसी भेजा तथा बस में सवार यात्रियों को मार्ग पर आई परिवहन विभाग की अन्य बसों से उनके गंतव्य को रवाना किया है। 

बस परिचालक शरद मौर्य ने बताया कि बस पर सवार 20 यात्रियों में सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। दुर्घटना से दो घंटे तक राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही तथा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस व ट्रक को मार्ग से हटाकर आवागमन बहाल कराया है।

दूसरी घटना राजमार्ग पर ही लोनी नदी पुल पर उस समय हुई जब आम लाद कर वाराणसी मंडी जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने पिकप चालक लखनऊ के गोसाईगंज गौरिया गांव निवासी रामसनेही को सीएचसी भेजा। जहां से गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें