यूपी बोर्ड परीक्षा-2016 की हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम भी रविवार को घोषित कर दिया गया। लेकिन इस बार हाईस्कूल के परिणाम से जनपद के सभी स्कूलों को निराश किया। प्रदेश की टॉप टेन की सूची में एक भी कॉलेज शामिल नहीं हो सका। सभी कॉलेज टॉपर को लेकर कयास ही लगाते रहे।
यूपी बोर्ड परीक्षा-2016 में इस बार 75761 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें से करीब 43 हजार परीक्षार्थी हाईस्कूल के थे। हर साल यूपी बोर्ड परीक्षा में जनपद के ही छात्र टॉप टेन में शामिल होते रहे हैं।
लेकिन इस बार के परिणाम ने सभी को निराश किया है। प्रदेश की टॉप टेन की सूची में जनपद का कोई भी छात्र शामिल नहीं हो पाया है। इस अप्रत्याशित परिणाम के सभी कॉलेजों में खलभली मची रही। सभी कॉलेज अपने-अपने कॉलेज के छात्रों की टॉपर्स की लिस्ट बनाते रहे।