फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व कर्मी व ग्रामीणों के बीच मारपीट

Mon, 26 Dec 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
मकनपुर गांव में छप्पर जलने के बाद पीड़ित के घर जानकारी लेतीं सांसद प्रियंका रावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोनीकटरा के मकनपुर गांव में पावर हाउस के लिए चिह्नित भूमि से अतिक्रमण हटाने गए राजस्व कर्मी व ग्रामीणों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। भूमि के कब्जेदारों ने राजस्व कर्मियों पर पुलिस से मिलकर झोपड़ी में आग लगाने व मारने पीटने का आरोप लगाया है। जबकि राजस्व के अधिकारियों ने कहा ग्रामीणों के प्रस्ताव पर ही भूमि पावर हाउस के लिए सुरक्षित की गई है तथा मारपीट व आगजनी के आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन


रविवार को मकनपुर गांव में पावर हाउस के लिए पुनर्ग्रहीत की गई भूमि पर निर्माण की सूचना पर राजस्व टीम पुलिस बल के साथ कब्जा हटाने गई थी। ग्रामसभा से भूमि संख्या 321 का कुल रकबा उन्नतीस बिस्वा में से सोलह बिस्वा भूमि पावर हाउस के लिए प्रस्तावित की गई है।

भूमि पर रामसरन, रामविलास, सुभाष, बालक राम, श्रवण आदि वर्षो से काबिज हैं तथा इनमें अवधराम व संतराम के निर्माण कराने की सूचना मिलने की बात पर कार्रवाई किए जाने का दावा प्रशासन कर रहा है। कब्जा हटवाने के दौरान मौके पर हुए बवाल के बाद अवधराम की पत्नी व दो पुत्रियां सविता व लक्ष्मी ने राजस्व कर्मियों पर मारने पीटने व झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इन लोगों ने कहा भूमि पर वर्षों से काबिज होने के दौरान प्रधान नगमा बेगम ने झांसा देकर कागज पर हस्ताक्षर व अंगूठे का निशान लेकर भूमि का पुनर्ग्रहण की कार्रवाई की है। लोनीकटरा पुलिस को शिकायती पत्र देकर राजस्व कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

जबकि मौके पर गए प्रभारी राजस्व निरीक्षक दुखहरन सिंह व लेखपाल सोहन ने कहा पावर हाउस के लिए प्रस्तावित भूमि पर निर्माण कार्य होने की सूचना मिली थी जिसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर टीम अवैध निर्माण हटाने गई थी। इस दौरान मौके पर मारपीट व आगजनी की कोई घटना नहीं हुई है।

इनके अनुसार राजस्व व पुलिस कर्मियों के वापस लौटने पर कब्जेदारों ने स्वयं छप्पर में आग लगा कर पेशबंदी की जा रही है। भूमि से जबरन हटाए जाने की सूचना पर काफी संख्या में मौके पर ग्रामीण जमा हो गए जिससे प्रशासन को भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर बुलाना पड़ा तथा एसडीएम पंकज कुमार व तहसीलदार प्रवीण कुमार ने ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया।

एसडीएम पंकजकुमार ने कहा पावर हाउस के पुनर्ग्रहीत की गई भूमि से अवैध निर्माण हटाया गया है। मौके पर मारपीट व अन्य किसी तरह के बल प्रयोग की शिकायत पूरी तरह से निराधार है। मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। 

सांसद ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
मकनपुर में भूमि से कब्जा हटाने के दौरान सरकारी अमले के बल प्रयोग की सूचना पर सांसद प्रियंका रावत ने गांव पहुंच कर पीड़ित परिवारों से बात की है। सांसद ने कहा गरीबों पर किसी तरह का बल प्रयोग बर्दास्त नहीं किया जाएगा। वर्षों से भूमिपर काबिज लोगाें को भूमि पर कब्जा दिए बिना वहां से हटाए जाने का प्रयास करने पर स्थानीय प्रशासन को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें