फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Mon, 26 Dec 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-मनाली नेशनल हाइवे पर बल्ह घाटी के भंगरोटू में रविवार रात बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि घायल बाइक चालक व एक अन्य सवार का रती अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार रात मंडी से भंगरोटू की ओर बाइक जा रही थी। इस पर दो युवक सवार थे। इस दौरान सायं करीब साढ़े सात बजे भंगरोटू निवासी बलदेव उर्फ बल्लू (65) बाइक से टकरा गया जिसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक नीचे गिर कर अचेत हो गया।

हादसे में दोनों बाइक सवारों को चोटें आई हैं। दोनों युवकों का रती अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ बल्ह संजीव सूद ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें