कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर बुधनई निवासी ट्रक चालक अजय कुमार का 12 वर्षीय पुत्र ललित कुमार के पेट में सोमवार की देर रात अचानक दर्द होने लगा जिसे उपचार के लिए उसकी मां शिवकली ने उसे कैसरगंज स्थित एक झोलाछाप श्रवण कुमार के यहां भर्ती कराया।
जहां उसे एक इंजेक्शन व कुछ दवाएं दी गई। करीब दो घंटे बाद ललित की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामला संदिग्ध प्रतीत होने के कारण अस्पताल प्रशासन ने नगर कोतवाली को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर कोतवाल शशिकांत मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।