फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश

Tue, 25 Aug 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल इलाके में मंगलवार सुबह तमंचे के बल पर एक विवाहिता के साथ दुराचार की कोशिश की गई। शोर मचाने पर तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। विवाहिता आपबीती परिजनों को बताई। नामजद शिकायत क्षेत्राधिकारी से की।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता मंगलवार सुबह खेत की ओर गई थी। बताया कि पहले से घात लगाकर बैठा गांव का एक दबंग उसे अकेली देख पकड़ लिया। शोर मचाने पर कनपटी पर तमंचा सटा दिया और उसके साथ दुराचार का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर दुष्कर्म में नाकाम युवक ने तमंचे की बट से पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया। आरोपी कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोप है कि इससे पहले कई बार उसके साथ छेड़खानी भी युवक कर चुका है। भय से वह खामोश थी। चायल पहुंची पीड़िता ने शिकायत सीओ से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्र ने एसओ सरायअकिल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें