फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वाक पर निकले अधेड़ से लूटी चेन

Thu, 21 Jul 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
चेन स्नैचर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर में मार्निंग वाक पर निकले एक व्यक्ति से बृहस्पतिवार को निबलेट तिराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मौके पर जाकर लुटेरों की तलाश की पर किसी का पता नहीं लग सका है। शहर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर मोहल्ले के रहने वाले महेश शुक्ला प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार की सुबह मार्निंग वाक करने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन


महेश शुक्ला अभी शहर कोतवाली क्षेत्र में नेबलेट चौराहे के पास पहुंचे थे कि तभी उनके पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो युवकों ने गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली और मौके से भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि बाइक पर बैठे लुटेरों में बाइक चलाने वाले ने हेलमेट पहन रखा था जबकि पीछे बैठे युवक ने कैप पहनी थी।

इस घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद सिटी चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया लेकिन लुटेरों का पता नहीं लग सका है। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल करने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें