फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए दो फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी

Mon, 24 Aug 2015 11:04 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा क्षेत्र के पुरानी बाजार में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर दुकानों ने वसूली कर रहे दो युवकों ने दुकानदारों ने पकड़कर पीटने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि, तीन युवक मौके से भाग निकले। दुकानदारों की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात समेत पांच के खिलाफ जालसाजी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पकड़े गए युवकों के पास से एक आई कार्ड मिला है जिस पर अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति लिखा है। 
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बेलहरा कस्बा पुरानी बाजार में सोमवार दोपहर कुछ युवक कार से कमलेश की मिठाई की दुकान पर पहुंचे। युवकों ने अपना परिचय खाद सुरक्षा अधिकारी के रूप में देते हुए दुकानदार कमलेश को खाद्य पदार्थों का सैंपल लेने की बात कह अर्दब में लिया।

इस पर कमलेश ने फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया। युवकों ने कमलेश से एक हजार रुपये लिए और चलते बने। इसके बाद सभी रामू यादव की मिठाई की दुकान पर पहुंचे। यहां से इन युवकों ने पांच सौ रुपये लिए।
विज्ञापन


इसके बाद यह युवक कार से बाबा श्याम मंदिर चौराहा पहुंचे, लेकिन पुरानी बाजार के दुकानदारों को युवकों पर शक होने पर वह भी बाबा श्याम मंदिर चौराहा पहुंचे और कार सवार युवकों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तीन युवक मौके से भाग निकले। दुकानदारों ने दो फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी पकड़ा और उनसे पहचान पत्र दिखाने की बात कही। लेकिन युवक पहचान पत्र नहीं दिखा पाए। जिस पर दुकानदारों दोनों फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की धुनाई कर दी और उन्हेेें बेलहरा पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम व पता रवींद्र कुमार बाजपेयी निवासी मोहम्मदपुर खाला व मुश्ताक अली निवासी टांडा बताया है।
विज्ञापन


पकड़े गए युवकों के पास से एक कार्ड मिला है जिस पर अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति, सोने लाल लिखा है।

दुकानदार की शिकायत पर दो युवकों समेत पांच के खिलाफ जालसाजी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
- रवींद्र सिंह, थानाध्यक्ष मोहम्मदपुर खाला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें