फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पति समेत 11 पर केस

Wed, 14 Oct 2015 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान केंद्र के बाहर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने प्रधान पति व देवर समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले में अब भी गांव में तनाव बना हुआ है। जिसको लेकर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को द्वितीय चरण का मतदान होने के बाद थाना टिकैतनगर क्षेत्र के कस्बा इचौली में मतदान स्थल पर बीडीसी प्रत्याशी सलाहु कुर्सियां उठा रहा था। यहां पर एक कुर्सी पर गांव के प्रधान हुमा खातून के पति रफीउज्जमा बैठे हुए थे। बीडीसी प्रत्याशी ने उनसे कुर्सी खाली करने को कहा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गयी।

लेकिन मौके पर मामला शांत हो गया था। इसी बात को लेकर रात में प्रधान पति ने समर्थकों कल्लू, महताब, कौसर आदि के साथ बीडीसी प्रत्याशी के समर्थक जियाउद्दीन के घर पर तोड़फोड़ कर दी थी। मौके पर मौजूद मैनुद्दीन की पिटाई कर दी थी। बुधवार को मामले में हुए पुलिस ने जियाउद्दीन की तहरीर पर प्रधान पति रफीउज्जमा अंसारी व उनके भाई वसीउज्जमा के अलावा समर्थक सुबाहान, उबेद, जुनेद, बददू, सददाम, जुनेद, आफाक, कौसर, महताब, सहित 11 लोगों पर गंभीर धाराओं में मुुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने एक आरोपी कौसर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। लेकिन मामले में 24 घंटा बीत जाने के बाद भी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गांव में तनाव है। जिसको लेकर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थानाध्यक्ष टीपी सिंह का कहना है कि गांव में स्थिति सामान्य है। एक आरोपी को जेल भेजा गया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें