फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर डकैती, लहूलुहान कर लाखों लूटे

Thu, 17 May 2018 10:43 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक व्यापारी के घर डकैतों ने परिवारीजनों पर जानलेवा हमलाकर लाखों की लूट को अंजाम दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने डकैतों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। डकैतों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल व्यापारी को सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।  

विज्ञापन


रामनगर थाना व कस्बे के मोहल्ला धमेड़ी-3 निवासी व्यापारी शिवबालक तिवारी उर्फ रिंकू(30) अपनी पत्नी पूनम व सात वर्षीय बेटे विभू के साथ छत पर सो रहे थे। देेर रात दीवार फांदकर इनकी छत पर पहुंचे नकाबपोश डकैतों ने व्यापारी की डंडंो से पिटाई शुरू कर दिया। पत्नी पूनम की भी पिटाई करने के बाद उनसे सोने, चांदी के जेवरात लूट लिए। छत से घर में दाखिल हो रहे बदमाशों को देख व्यापारी की मां राजकिशोरी ने दरवाजा बंद करना चाहा तो बदमाशों ने दरवाजा तोड़कर अदंर पहुंच राजकिशोरी की जमकर पिटाई कर उनके भी जेवरात लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने व्यापारी के घर के प्रत्येक अलमारी व बक्शा को खंगालने के साथ पच्चीस हजार रुपये की नकदी समेत करीब दो लाख से भी अधिक जेवरात लूट लिए।

करीब दो घंटे तक घर में बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की और फिर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद व्यापारी की मां ने कस्बे में जाकर लोगों से मदद की गुहार लगाई। स्थानीय लोग व पुलिस ने पहुंचकर घायल व्यापारी उसकी पत्नी व मां को सीएचसी पहुंचाया। व्यापारी की हालत नाजुक होने के चलते उसे सीएचसी से जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


डकैती की वारदात के बाद बृहस्पतिवार की सुबह एसपी वीपी श्रीवास्तव, एएसपी दिगंबर कुशवाहा व सीओ उमाशंकर सिंह समेत रामनगर, मसौली व बदोसराय थाने की पुलिस फोर्स पहुंची। इसके साथ ही सर्विलांस सेल, क्राइम ब्रांच व फारेंसिक टीम ने भी जाकर जांच शुरू की। एसपी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए वारदात का खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें