फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों का ताला तोड़ लाखों की चोरी

Sat, 21 Nov 2015 11:33 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर में बीती रात चोरों ने बीच बाजार से दो दुकानों का ताला व शटर तोड़कर डेढ़ लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। क्षेत्र में एक माह से हो रहीं ताबड़तोड़ चोरियों के बाद भी पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पा रही है। जिससे बेखौफ चोर आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन



जैदपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में शुक्रवार की बीती रात चोरों ने बीच बाजार में दो दुकानों का ताला व शटर तोड़कर चोरी को अंजाम दिया है। दुकानदारों की तहरीर पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच कर जल्द चोरी के खुलासे का भरोसा दिया है। लगातार हो रही चोरियों से व्यापार मंडल सदस्यों में काफी आक्रोश है। पिछले दो माह में दर्जनों दुकानों के शटर व गुमटियों के ताले तोड़ कर चोरी की वारदातें हुई हैं।

कस्बे में जो भी चोरियां हुई हैं वह सभी थाने से मात्र 500 मीटर के दायरे व मुख्य रोड के किनारे स्थित दुकानों में हुई हैं। शनिवार की बीती रात मिडिल स्कूल के पास स्थित ओम प्रकाश वर्मा बुक डिपो का शटर तोड़ कर दुकान में रखी कॉपी-किताब व बीज भंडार से करीब सवा लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


वहीं पास में एक महिला की किराने की गुमटी का ताला तोड़ उसमें रखा सारा सामान ले गए। दोनों चोरियों की तहरीर दुकानदारों ने जैदपुर थाने मेें दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर जल्द खुलासा करने की बात कही है। इस सबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि चोरी होने की तहरीर मिली है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा। रात में पुलिस बराबर गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें