फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में शाखा डाकपाल की मौत

Sat, 06 Aug 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
लाश ‌मिली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डाक विभाग के एक कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कर्मचारी का शव जैदपुर थाना क्षेत्र मेें चंदौली गांव के बाहर सड़क के किनारे शनिवार की सुबह पड़ा मिला। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन


थाना जैदपुर क्षेत्र में शनिवार की सुबह चंदौली गांव के बाहर सड़क किनारे एक युुवक का शव बरामद हुआ। युवक का शव पड़ा होने की जानकारी पर यहां लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की मामले की जांच की तो मृतक की शिनाख्त अमित कुमार तिवारी(27) पुत्र कृपाशंकर तिवारी लक्ष्मणपुरी कॉलोनी कोतवाली नगर के रूप में हुई।

अमित कुमार सतरिख क्षेत्र के बरौली मलिक डाकघर में शाखा डाकपाल के पद पर तैनात थे। जानकारी पर पहुंचे मृतक के भाई विमल तिवारी ने बताया कि अमित कुमार तिवारी शुक्रवार की सुबह ड्यूटी के लिए गए थे उसके बाद घर नहीं लौटे और शनिवार की सुबह उनका शव मिलने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


मृतक के भाई ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत पुलिस से नहीं की है। परिवारीजनों का कहना है कि अमित की मौत सड़क हादसे में हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ जैदपुर अशोक कुमार का कहना है कि लगता है कि युवक की मौत नशे के चलते हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें