फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारासिंघा का सींग काट खेत में फेंका शव

Sat, 16 Apr 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में रामसनेहीघाट क्षेत्र में शिकारियों ने किया बारासिंघा का शिकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के अलदासपुर गांव में शिकारियों ने एक बारासिंघा का शिकार करने के बाद उसका सींग काट लिया। इसके बाद गांव के बाहर खेतों में बारासिंघा का शव फेंककर शिकारी भाग निकले।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल शुरू की है। वन विभाग द्वारा बारासिंघा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह बारासिंघा जंगल से भटककर आबादी के निकट पहुंचा था।

कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम चौरी अलादासपुर से गांव के जंगल के किनारे बबलू मिश्र के खेत में शनिवार की सुबह एक बारहसिंघा के करीब तीन वर्षीय बच्चे का शव पड़ा हुआ था। पास ही खून पड़ा था और उसकी दोनों सींगें आरी से कटी हुई थीं।
विज्ञापन


लोगों का अनुमान है कि कुछ शिकारियों ने बारहसिंघा का सींग काटने से पहले उसकी हत्या की और मरने के बाद उसके सींग काट ले गए। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से पूछताछ कर आरोपियोें के बारे में पता लगाने का प्रयास किया लेकिन किसी का पता नहीं लग सका है।

वन दरोगा दिनेश कुमार निगम ने बताया कि करीब तीन साल उम्र का बारासिंघा है जिसे मारने के बाद उसके सींग काट लिए गए हैं। उन्होंने कहा बारासिंघा के शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच करने के साथ ही आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें