फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक को जान से मारने  की धमकी, मांगी 10 लाख रंगदारी

Wed, 23 May 2018 10:37 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परिवार परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा को व्हाट्सएप पर मैसेज कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। विधायक की शिकायत पर फतेहपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। विधायक ने बताया कि रंगदारी न देने पर परिवार के एक-एक सदस्य की हत्या करने की भी धमकी दी गई है। धमकाने वाले ने अपना अल बुधेश भाई बताया है। उसने वहाट्सएप वीडियो काल भी की जिसे साकेंद्र उठा नहीं पाए।  पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव ने बताया है कि केस दर्ज कर एसटीएफ की मदद से धमकी देने वाले की तलाश की जा रही है। विधायक का परिवार सीतापुर जिले के महमूदाबाद कस्बे में रहता है उसकी सुरक्षा के इंतजाम करा दिए गए हैं। टेलीफोन पर विधायक को सुरक्षा के टिप्स भी दिए गए हैं।  

विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक कुर्सी विधानसभा से भाजपा विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने प्रमुख सचिव ग्रह के नाम संबोधित पत्र पर बताया है कि 21 मई को सुबह 5.13 बजे मोबाइल नंबर- 1(903)329-42 से मेरे मोबाइल पर धमकी भरी व्हाट्सएप संदेश भेजा गया और 5.20 बजे व्हाट्सएप काल आई जिसे मैं उठा नहीं सका। भेजे गए मैसेज में कहा गया है कि दस लाख रुपये की रंगदारी नहीं दी गई तो आपके परिवार के एक-एक सदस्य की तीन दिन बाद एक-एक कर हत्या कर देंगे। मुझे पता है कि आप पैसे की व्यवस्था नहीं करेंगे जब तक आप अपने परिवार से एक मृत शरीर नहीं देखते।

हम आपको वादा करते हैं कि तीन दिन बीतने के बाद हम आपका विश्वास पाने के लिए एक हत्या करना शुरू कर देंगे। आपके पास केवल तीन दिन है मेरा व्यक्ति आपके करीब है। मैने आपके और आपके परिवार की तस्वीरों को मेरे गैंगस्टर भाइयों को भेज दिया है। मैं हूं अल बुधेश भाई। विधायक की तहरीर पर फतेहपुर कोतवाली में अल बुधेश निवासी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें