फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य की हत्या

Mon, 07 Dec 2015 11:19 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बचाने दौड़ी उसकी पत्नी, भाई समेत पांच अन्य ग्रामीणों को भी जमकर मारा पीटा। पूर्व प्रधान की सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


तृतीय चरण के मतदान के बाद भी चुनावी हिंसा जारी है। रविवार रात लोनीकटरा क्षेत्र के भितरी गांव में चुनावी रंजिश को लेकर हुए हमले में बीडीसी सदस्य रामसुरेश (38) पुत्र शत्रोहन की मौत हो गई।

उसके भाई हंसराम ने  पुलिस को बताया रविवार रात राम सुरेश घर से थोड़ी दूर मनीपुर मोड़ स्थित रतीपाल की दुकान पर सामान खरीदने गया था।

गांव के रामदेव, चेतराम, मुकेश, श्रीपाल, देवकली, परशुराम, महराजदीन, देशराज, अशोक, दूबेराम आदि ने लाठी-डंडों से रामसुरेश पर हमला कर दिया।

रामसुरेश की गुहार पर उसकी पत्नी सावित्री, भाई हंसराम, जग्गू, राममिलन, अनवर अहमद, राजकुमार व लल्लन बचाने पहुंचे तो हमलाकरों ने उन्हें लाठियों से पीटा। गांव के पूर्व प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


रामसुरेश की हालत गंभीर होने के कारण उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई। घटना में मृतक की पत्नी सावित्री, अनवर  अहमद, राजकुमार व लल्लन को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

हंसराम, जग्गू व राममिलन सीएचसी त्रिवेदीगंज में भर्ती हैं। एसओ लोनीकटरा अरुण द्विवेदी के मुताबिक चुनावी रंजिश में हुई मारपीट में कई लोग घायल हुए। उनमें बीडीसी सदस्य की मौत हो गई।
विज्ञापन


गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज चेतराम, रामदेव, देवकली और देशराम को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें