फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बन पूछा एटीएम कोड, खाते से निकाले छह हजार

Sat, 06 Aug 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
एक हजार का नाोट
विज्ञापन
जालसाज ने बैंक अधिकारी बनकर क्षेत्र निवासी एक किसान का एटीएम कोड पूछकर उसके खाते से करीब छह हजार रुपये निकाल लिए। किसान ने मामले की सूचना बैंक को दी। इसके बाद पुलिस को एटीएम से पैसा निकाले जाने की तहरीर दी। 
विज्ञापन


जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर के निवासी किसान इस्लामुद्दीन पुत्र अब्दुल हमीद ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर 9651395002 पर शुक्रवार की शाम को 6 बजे 8877275023 मोबाइल नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले शख्स ने बताया कि वह पंजाब नैशलन बैंक से बोल रहा हूं। आपका बैंक खाता बंद हो गया है।

इसके बाद उसने पहले बैंक खाता नंबर पूछा। बाद में एटीएम व पासवर्ड पूछा। इसके बाद फोन कट गया। थोड़ी देर बाद मोबाइल पर दो हजार रुपये और बाद में 4 हजार 9 सौ 99 रुपये निकालने की सूचना आई।
विज्ञापन


खाते से पैसा निकाले जाता देख बैंक के टोल फ्री नंबर पर फोन कर तत्काल शिकायत करने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं उठा। शनिवार को बैंक खुलने पर पीड़ित किसान ने बैंक मैनेजर व जैदपुर थाने में धोखाधड़ी करने की शिकायत की है।

पीएनबी जैदपुर के शाखा प्रबंधक एके कपूर ने बताया कि बैंक के खाताधारकों को बैंक द्वारा व प्रचार प्रसार के  माध्यम से फोन पर बैंक की गोपनीय जानकारी नहीं दिए जाने के लिए जागरूक किया जाता है। इसके बाद भी खाताधारक अपनी बैंक की गोपनीय चीजें दूसरे से शेयर करते हैं। ग्राहक के बैंक में आने के बाद कोई कार्य होता है। अब एटीएम लॉक कराए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें