फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा का सुराग नहीं भटक रही पुलिस

Mon, 16 May 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाबा का सूना पड़ा आश्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवा के हर्रई आश्रम के जालसाज बाबा परमानंद के नेपाल भाग जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की जांच में पता लगा है कि बाबा के भक्तों की संख्या देश ही नहीं बल्कि विदेशों में नेपाल से लेकर भूटान तक थी। ऐसे में अब इस बात की चर्चा भी जोरों पर है कि बाबा नेपाल भाग निकला है। रविवार को भी पुलिस टीमों ने जहां बाबा के आश्रम पर जांच की वहीं बाबा के कई करीबियों व रिश्तेदारों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन


हर्रई के जालसाज बाबा परमानंद का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है। बाबा की तलाश में पुलिस द्वारा आसपास के जिलों में भी छापेमारी की जा रही है लेकिन बाबा का पता नहीं लग सका है। रविवार को भी पुलिस बाबा के आश्रम व उसके संबंधित ठिकानों पर छापेमारी करती रही लेकिन बाबा का सुराग नहीं लग सका है। 

बाबा के नेपाल भागने की जताई जा रही आशंका
बाबा परमानंद के हर्रई धाम में आने वाले भक्त देश ही नहीं विदेशों के भी थे। पुलिस की जांच में पता लगा है कि बाबा के यहां नेपाल व भूटान के दर्जनों की संख्या में भक्त आते थे। बताते हैं कि नेपाल में बाबा का अच्छा नेटवर्क भी है। पुलिस की जांच में अभी तक बाबा की कोई लोकेशन नहीं मिलने से अब इस बात की आशंका जताई जा रही है कि बाबा परमानंद नेपाल तो नहीं भाग निकले हैं।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस अधिकारी अभी ऐसी किसी बात से इन्कार कर रहे हैं। इसके साथ ही पूर्वांचल के इलाका व बिहार में भी बाबा के भक्तों की बहुत संख्या है अब पुलिस इस क्षेत्र में भी जाकर जांच करने की तैयारी में है। 

लखनऊ, सीतापुर मेें छापेमारी कर रही पुलिस
बाबा परमानंद की तलाश में लगभग पुलिस की आधा दर्जन टीमें इधर-उधर खाक छान रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस टीमें लखनऊ, सीतापुर समेत पड़ोसी जिलों में भी बाबा के संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर उनके बारे में पता लगा रही है। 

बाबा के फोन रिकॉर्ड खंगालने में जुटी पुलिस
बाबा परमानंद जितने भी मोबाइल फोन इस्तेमाल करते थे वह सभी बंद चल रहे हैं। क्राइम ब्रांच व सर्विलांस सेल की टीम अब बाबा के इन मोबाइल फोन की काल डिटेल निकालने के साथ ही यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बाबा कैसे-कैसे काम करते थे। पुलिस को कई तरह की जानकारी मिल भी चुकी है लेकिन अभी पुलिस किसी बात का खुलासा नहीं कर रही है। 

जल्द होगी गिरफ्तारी
बाबा परमानंद के भक्त नेपाल व भूटान, बिहार में भी हैं। बाबा का पता लगाया जा रहा है। पुलिस टीमें बाबा की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं जल्द ही हमें सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

-जावेद खान, कोतवाल देवा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें