फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़ने के बाद महिला ने लगाई फांसी

Tue, 24 Jan 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
suside - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पति से झगड़े के बाद महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पड़ोसी की सूचना पर पहुंचे भाई ने जैदपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कमरावां के संजय कुमार की पत्नी माला देवी (24) ने पारिवारिक झगडे़ के बाद सोमवार की देर रात में घर के कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जिस कमरे में मृतका ने फांसी लगई, वहां कोई नही सो रहा था।

मंगलवार सुबह जब पति उठा तो देखा कि घर के एक कमरे में पत्नी रस्सी के सहारे फंसी के फंदे पर लटकी हुई थी। पड़ोस के लोगों ने मृतका के मायके सफदरगंज थाना के ग्राम पंडरा में सूचना दी। मृतका के भाई कुलदीप ने बहन की ससुराल पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसएसआई श्विनाथ यादव ने बताया की भाई की तहररीर पर मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है। महिला ने फांसी किस कारण से लगई है, इसकी जांच पुलिस कर रही है। यदि पति के उकसाने के बाद महिला ने फांसी लगई है तो पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

तीन बच्चों की मां थी विवाहिता
पति से घर के पारिवारिक विवाद के बाद फांसी लगाने वाली महिला के तीन बच्चे भी हैं। जिसमें सबसे छोटी बच्ची खुशबू मात्र दो साल की है। मां की मौत के बाद तीनाें बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका का विवाह वर्ष 2010 में हुआ था। घर के मामूली विवाद के बाद तीनों मासूमाें के सर से मां का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें